गाजीपुर लंका मैदान में रॉयल सर्कस का आगाज़, रोमांच और रोमांचक करतबों से दर्शको का होगा मनोरंजन

गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में 2अगस्त 2026 से रॉयल सर्कस का भव्य शुभारंभ हो रहा है। सर्कस में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी कलाकार भी अपने हैरतअंगेज और रोमांचक करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। रॉयल सर्कस के मुख्य आकर्षणों में हवा में उड़ते कलाकारों के रोमांचक एरियल स्टंट, मौत का कुआं, संतुलन के अद्भुत करतब और कई साहसिक प्रस्तुतियां शामिल हैं। देसी और विदेशी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को रोमांच से भर देगी। आयोजकों के अनुसार सर्कस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए भरपूर मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। आधुनिक लाइटिंग, संगीत और आकर्षक मंच सज्जा के बीच कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। डेली 3 शो दिन में 1बजे, 4बजे, 7बजे चलेगा। रॉयल सर्कस के शुभारंभ को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से परिवार सहित पहुंचकर इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version