देशभक्तों की कुर्बानियों की देन है आजादी, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस: रामविजय सिंह यादव

देश भक्तों की कुर्बानियों की देन है कि हम सभी देश वासी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं –रामविजय सिंह यादव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर के पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव के आवास / कैम्प कार्यालय ग्राम चाड़ीपुर में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ झंडा रोहण किया गया तथा देश के वीर सपूतों को नमन किया गया जिसने अपने प्राण की आहुति देकर देश को स्वतन्त्र कराने में प्राण त्याग दिया ऐसे वीर सपूतों को शत शत नमन किया गया।इस गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा की आज पूरा देश खुशी मना रहा है / तथा मिठाई बाट रहा है / यह पर्व खुशियों का पर्व है / इस पर्व से हमारे आने वाली पीढ़ी को सबक लेने की जरूरत है / इसी क्रम में भरत यादव शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत के युवा पीढ़ी को शिक्षित होकर ही देश की सेवा की जा सकती है असली देशभक्ति शिछित होकर की जा सकती है / अन्य वक्ताओं में फौजदारी राम, दीनानाथ यादव, अरविन्द यादव बादल राम, ओम कुमार, बिरेन्द्र राम, अंशु कुमार, प्रीति यादव, श्रीमती मती सोमवारी देवी रविकान्त asp, अमन कुमार विपुल कुमार कुमारी खुशबू विशाल कुमार विकेश कुमार आदि लोगों ने सम्बोधित किया।संचालन आकाश यादव ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version