- पान विक्रेता ने सल्फास खाकर जान देने का कदम उठाया।
- परिजनों ने बिजली विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
- एक लाख 12 हजार रुपये की आरसी जारी होने का मामला।
सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले की जांच शुरू।
गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में एक पान विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से बकाया बिल, जुर्माना और आरसी की कार्रवाई के लगातार दबाव से परेशान होकर दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

