सैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो अवैध मांस व तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान एवं मोहर्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत सैदपुर पुलिस ने अवैध मांस बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 किलो संदिग्ध मांस, एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा, .315 बोर का एक जिंदा कारतूस तथा 600 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, सैदपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ भितरी क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहसीनपुर पुलिया के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से पशु का मांस बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारी फैलने की आशंका है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।मौके से एक प्लास्टिक की बोरी में 1-1 किलो के कुल 25 पैकेट (25 किलो) संदिग्ध मांस बरामद हुआ। बरामद मांस से उठ रही दुर्गंध को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एक किलो मांस का नमूना सुरक्षित रखा, जबकि शेष मांस को चूना डालकर गड्ढे में दफना दिया गया।सैदपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version