चलती ट्रेन में खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, बॉक्स में मिली युवती की सिर कटी लाश

लखनऊ: बिहार के छपरा से गोमतीनगर आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में रविवार सुबह एक युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ट्रेन की स्लीपर बोगी एस-1 में एक बॉक्स के अंदर मिला। युवती के हाथ-पैर पॉलीथीन में पैक थे, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है।जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 15114 छपरा से शनिवार शाम रवाना होकर रविवार सुबह करीब 6 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को एस-1 कोच में एक संदिग्ध बॉक्स और बैग मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची।

जीआरपी प्रभारी Dharmveer Singh ने बताया कि बॉक्स खोलने पर उसमें 30 से 35 वर्ष की एक युवती का धड़ मिला। हाथ-पैर अलग पॉलीथीन में पैक थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। हालांकि शरीर पर संघर्ष या चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। शव को इस तरह पैक किया गया था कि खून बाहर न निकल सके।

पुलिस ने युवती की शिनाख्त और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विशेष टीम गठित की है। ट्रेन के रूट में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। साथ ही एस-1 कोच में सफर करने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version