गाजीपुर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके द्वारा नवीनीकरण के छात्र/छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने की तिथि 11.08.2026 से 25.08.2026 तक है तथा नवीन छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की तिथि 11.08.2026 से 21.09.2026 तक निर्धारित है। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को विद्यालय द्वारा आनलाईन सत्यापन एवं अग्रसारण क्रमशः दिनांक 11.08.2026 से 30.08.2026 तक तथा नवीन आवेदनों को दिनांक 13.08.2026 से 15.10.2026 तक किया जाना निर्धारित है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उक्तानुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही ससमय कराना सुनिश्चित करें। इच्छुक छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति की वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर आनलाईन आवेदन उक्त तिथि तक कर सकते है।

