जन्मदिन पर सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम, वृक्षारोपण

गाजीपुर। क्षेत्र के वीरपुर गांव के संभ्रांत नागरिक राजन राय उर्फ रामभद्र राय के पुत्र, वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रदेश सचिव डॉ. आशीष कुमार राय ने अपना 42वां जन्मदिन सेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के अनूठे संगम के रूप में मनाया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन- पूजन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, कटहल, श्रीफल, नींबू एवं करौंदा सहित कुल 21 फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों संभ्रांत की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार राय ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का भी दिन है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हवन-पूजन एवं भंडारे का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, राजन राय , हरिशंकर राय, मिंटू राय, अधिवक्ता अनुपम राय, जयप्रकाश राय, आशुतोष राय, चंद्र प्रकाश मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version