एक सपना जिसने बदल दी हजारों युवाओं की दिशा :

हर बड़ी संस्था की शुरुआत एक विचार से होती है। SGI की कहानी भी एक ऐसे ही संकल्प से शुरू हुई।

संस्थान की स्थापना इंजीनियर रणजीत सिंह ने उस समय की, जब अधिकांश युवा इंजीनियरिंग के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों या विदेशों की ओर बढ़ना चाहते थे।

कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर होने के बावजूद उन्होंने अलग राह चुनी। उनका विश्वास था कि यदि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो, तो प्रतिभाशाली युवाओं को अपने सपनों के लिए महानगरों या विदेशों की ओर पलायन नहीं करना पड़े।

इसी सोच के साथ 6 मई 2001 को कम्प्यूटर एवं प्रोफेशनल एजुकेशन से शुरुआत हुई। प्रारंभ में BBA, BCA, MBA और MCA जैसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रम संचालित किए गए।

समय के साथ यह प्रयास राजस्थान के अग्रणी तकनीकी एवं मेडिकल शिक्षण समूहों में विकसित हो गया। लगभग 90 एकड़ में फैला हरित एवं आवासीय परिसर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए तैयार किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version