गाजीपुर में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह, 2027 के लिए बूथ मजबूत करने पर जोर

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा की ओर से रविवार को शाह नाई पैलेस, बंधवा में पीडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पेन, डायरी और गमछा देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को एकजुट करने और समाज के सभी वर्गों को सम्मान व अधिकार दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पीडीए के सभी वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करना होगा।सदर विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाया जाए। बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और इसी मजबूती के आधार पर 2027 में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है और पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी मजबूत होती है। सम्मान समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हुकू यादव, जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमीर अली, बलराम पटेल, मुन्नन यादव, डॉ. समीर सिंह, बाबी चौधरी, राजेश यादव, संतोष यादव, सौरिया सिंह, विभा पाल, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, पुनीता सिंह, सूरज राम बागी, सदानंद कनवजिया, राहुल निषाद, रमेश यादव, महिंद्र बिंद, शशि यादव, आत्मा यादव, अशोक अग्रहरी, देवेंद्र यादव, विजय शंकर यादव और बृज देव खरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version