गाजीपुर में प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक जनपद जौनपुर में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 4 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार (गाजीपुर) में जिला खेल कार्यालय एवं जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।चयन/ट्रायल में कुल 33 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 6 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय चयन/ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, योगेंद्र सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 17 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अमेठी में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार (गाजीपुर) में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बालिका खिलाड़ी 6 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं। चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा (वाराणसी) में मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगी।खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होना आवश्यक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version