ग्रीष्मावकाश खत्म, स्कूलों में लौटी रौनक; तिलक-मिठाई से हुआ बच्चों का स्वागत

गाज़ीपुर। सादात ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार से विद्यालयों में रौनक लौट आई। बच्चों के स्कूल पहुंचते ही चहल-पहल शुरू हो गई। हालांकि, पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही, लेकिन जो बच्चे पहुंचे उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में हेडमास्टर राम उग्रह यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कुद्दुष, शैलजा, अफ़साना, प्रीति और प्रतिभा ने बच्चों का विभिन्न तरीकों से स्वागत किया। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और कॉपी-पेन देकर मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील भी की। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजहरी में हेडमास्टर संतोष कुमार सिंह, भृगुनाथ यादव, विनोद यादव, मनोज शर्मा और राम प्रताप ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। यहां बच्चों को मिठाई के साथ आम भी वितरित किए गए, जिससे बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिए। कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में हेडमास्टर मनोज कुमार सिंह ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम, कंपोजिट विद्यालय मजुई, बरहपार नसरतपुर, प्रावि. महरसा, पचरुखवा, बहरियाबाद, शिशुआपार, कटयां, बुढ़नपुर, डोरा सहित शिक्षा क्षेत्र सादात के अन्य स्कूलों में भी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version