समता पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. सुजीत कुमार सिंह बने अध्यक्ष

गाज़ीपुर। समता पीजी कॉलेज सादात में महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। बुधवार को हुए इस चुनाव में डॉ. सुजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष और डॉ. लाल बहादुर को महामंत्री चुना गया।चुनाव प्रक्रिया बापू महाविद्यालय, सादात के प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में विधिसम्मत और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव परिणामों के अनुसार, डॉ. सुजीत कुमार सिंह (समाजशास्त्र विभाग) अध्यक्ष, डॉ. राम जन्म यादव (शिक्षाशास्त्र विभाग) उपाध्यक्ष, डॉ. लाल बहादुर (रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग) महामंत्री तथा डॉ. संतोष कुमार सिंह (समाजशास्त्र विभाग) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा व्यक्त विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों के शैक्षणिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा, महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा शिक्षक संघ को सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व महामंत्री डॉ. दिग्विजय सिंह सहित डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कुमार मिश्र, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सत्यमोहन, डॉ. अमित कुमार, राज कुमार सोनकर और नगीना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version