गाजीपुर। वाहन चेकिंग के दौरान भांवरकोल पुलिस ने तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे महिन्द्रा पिकप वाहन से वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनिया के पास पिकप वाहन से दो राशी जानवरों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गोवध अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को थाने के एस आई कमलेश कुमार हमराहियों के साथ मंगलवार की अल सुबह थाना क्षेत्र के ग्रीनफिल्ड बसनियां मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक पर्दा लगी पिकप वाहन को रोका गया। तालाशी लेने पर उसमें दो राशि जानवरों को बरामद किया साथ ही वाहन से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में राजेश कुमार निवासी अलीमदरा, थाना भुड़कुड़ा तथा गोलू यादव बसारतपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ का रहने वाला है। दोनों तस्करों को गोवध अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में एस आई कमलेश कुमार,हेड कांस्टे0 सुभाष यादव, गौरव राय , दुर्गेश खरवार आदि शामिल रहे।

