मुहम्मदाबाद में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; स्क्रैप बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने S.K. इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियों में स्क्रैप एवं वाइंडिंग पेपर बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात आरोपियों ने S.K. इलेक्ट्रानिक दुकान के दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर दुकान में रखा कॉपर एवं एल्यूमिनियम का तार (कबाड़) चोरी कर लिया था। मामले में थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 307/2026, धारा 305(A)/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।19 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द ने पुलिस टीम के साथ आदिलाबाद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील बिन्द (22 वर्ष), निवासी टड़वा, थाना मुहम्मदाबाद तथा रोहित बिन्द (22 वर्ष), निवासी देवसिया, थाना नन्दगंज के रूप में हुई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version