गाजीपुर को टॉप-10 में लाने का डीएम ने तय किया लक्ष्य, खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

गाजीपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर अंकित फ्लैगशिप योजनाओं और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की विभागवार रैंकिंग की समीक्षा की। रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनपद की रैंकिंग टॉप-10 में लाना हम सभी का लक्ष्य है। पोर्टल पर डाटा फीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जल निगम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, कृषि, नगर विकास, विद्युत सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है, वे कार्य में तेजी लाएं और सभी योजनाओं की प्रगति को समय से पोर्टल पर फीड करना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात कर फीडबैक जरूर लें। राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version