शीर्ष दीप शर्मा, डॉ. उरूज व शिवम राय हुऐ लखनऊ में सम्मानित

गाजीपुर। रक्तदान को जनआंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर में संवेदना-2 अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बना दिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में देश व प्रदेश से जुटे रक्तदाताओं के साथ जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा, सचिव डॉ. उरूज फात्मा व सदस्य शिवम राय को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) की ओर से एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ0प्र0) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ),मि.संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ. अश्विनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए सभी रक्तवीरों के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से रक्तदान एवं अंगदान को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्ञातव्य है कि गाजीपुर में जीवन रक्षक फाउंडेशन का रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है। संस्था ने 5 वर्षों में2500 से अधिक जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराया है। साथ ही वृक्षारोपण व पशु- पक्षियों की भी सेवा करती है। उल्लेखनीय है कि नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर कॉर्पोरेट सोशलरिस्पॉन्सिबिलिटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे, माधव श्याम त्रिपाठी, डॉ. अंजू सिंह,परमजीत सिंह जग्गी एवं इंजी. राजीव गोयल ,सचिन श्रीवास्तव, अमित गुप्ता सहित निफा परिवार के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दूबे ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए निफा परिवार से जुड़े हर एक रक्तवीर सहित देश कई राज्यों से पधारे राज्य अध्यक्षों श्रवण शर्मा हरियाणा, सच प्रीत सिंह पंजाब, कुंदन तिवारी झारखंड,दीपक वालिया पठानकोट सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और अंत में संवेदना अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ई० राजीव गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version