सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह मय हमराह ने 20 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान माहपुर रेलवे स्टेशन के पास से आमिर हुसैन (20) पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम आशुपुर, थाना बहरियाबाद का निवासी है और वर्तमान में ध्रुवार्जुन, थाना सैदपुर में रह रहा था। उसके विरुद्ध थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 327/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है !


