गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित पहाड़ीपुर गांव के ग्राम प्रधान मुन्ना यादव पर गुरुवार दोपहर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।सूचना पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

