गाजीपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार समाज की ओर से शनिवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के महत्व और शिल्पकार समाज की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और सृजन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़कर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की राजनीतिक भागीदारी पर बात रखते हुए कहा कि संगठन स्तर पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


