पति से विवाद के बाद महिला ने बेटी संग खाया जहर, मासूम की मौत

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति से फोन पर कहासुनी के बाद एक महिला ने अपनी एक साल की बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार महिला का पति गुजरात में रहकर काम करता है। बताया जा रहा है कि रात में दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने पहले अपनी बेटी को कुछ खिलाया और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

महिला हाल ही में अपने मायके पिपरा गांव आई हुई थी, जबकि उसकी ससुराल ताजपुर में बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के पति से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version