महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद अफजाल अंसारी के आवास का घेराव

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने सांसद अफजाल अंसारी के आवास का घेराव किया।महिलाएं नगर के शहीद पार्क में एकत्रित हुईं, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला और सांसद के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहा, यूसुफपुर बाजार होते हुए यूसुफपुर फाटक स्थित सांसद आवास पहुंचीं।

घेराव के दौरान सपना सिंह ने सांसद अफजाल अंसारी पर महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि महिला आरक्षण बिल पारित हो जाता, तो जनपद सहित देशभर की महिलाओं को इसका लाभ मिलता।सांसद अफजाल अंसारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, बल्कि सरकार को इस विषय पर व्यापक चर्चा और सहमति बनानी चाहिए थी।प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय, किरण सिंह, दीपमाला श्रीवास्तव, पूनम मौर्या, मंजू कुशवाहा, शकुंतला जायसवाल, प्रेमशीला, माया देवी, कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version