गाजीपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई, 11 मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान मा0 सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें कुल 11 प्रकरण को मा0 सदस्य द्वारा देखा और सुना गया सम्बन्धित विभागो को निस्तारण हेतु यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के समय, पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी,जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, और अन्य अधिकारी तथा कार्मिक भी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version