गाजीपुर। जिले के सब्बलपुर कलां गांव में रविवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक अपने कमरे में मृत मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों के अनुसार, युवक पिछले कुछ वर्षों से अपने ननिहाल में रह रहा था और भैदपुर में बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। शनिवार रात वह अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
video
*गाजीपुर में युवक की मौत से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य*https://youtube.com/shorts/3fuSe1faONQ?si=nfrnn2wCYc_pXuNr

