HIGHLIGHTS
1. सांसद अफजाल अंसारी ने रेलवे महाप्रबंधक को भेजा पत्र।
2. यूसुफपुर स्टेशन पर 7 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग।
3. छात्रों, व्यापारियों और यात्रियों को होगा सीधा लाभ।
4. क्षेत्रीय जनता ने सांसद की पहल का किया स्वागत।
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर स्वतंत्रता सेनानी, कामायनी, भृगु सुपरफास्ट समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है। सांसद का कहना है कि इससे क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

