By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर और जौनपुर के अफसरों की ली संयुक्त मीटिंग, पेंशन-ग्रेच्युटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर और जौनपुर के अफसरों की ली संयुक्त मीटिंग, पेंशन-ग्रेच्युटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
IMG 20250109 WA0423
गाजीपुर

गाजीपुर और जौनपुर के अफसरों की ली संयुक्त मीटिंग, पेंशन-ग्रेच्युटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

Sonu sharma
Last updated: January 9, 2025 7:27 pm
Sonu sharma
Published: January 9, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । यूपी विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह ने आज गुरुवार को गाजीपुर के रायफल क्लब में जौनपुर और गाजीपुर के जिलाधिकरियों की मौजूदगी में दोनों जिलों के सभी विभागों के साथ संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण बैठक की। उनके द्वारा रायफल क्लब सभागार में जौनपुर और गाजीपुर दोनों जिलों की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति के सदस्य विधान परिषद सदस्य कुँवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु’, विशाल सिंह चंचल के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। बैठक में जनवरी 2019 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों पर गहन मंथन और समीक्षा हुई, साथ ही, भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित भुगतानो के मामलों की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं पर जोर देते हुए सभापति पवन कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सरकार की मंशानुरूप छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक छात्र छात्राओं तक पहुंचे। उन्होंने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को सभी संबंधित विभागों की समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और कहा जो भी मामले किसी भी वजह से लंबित हैं उनको नियमानुसार हल किया जाए। सभापति पवन कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उद्यान विभाग के साथ कृषि विभाग को मिलेट्स उत्पादन बढ़ाने और अधिक किसानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने का आदेश दिया गया। उन्होंने अन्य विभागों से कहा कि उनकी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे जनता तक लाभ पहुंच सके। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश देते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने और गंदगी फैलाने वालों पर पेनल्टी लगाने का आदेश दिया। सभापति ने विद्युत विभाग को आगामी बोर्ड परीक्षा के दौरान सुबह-शाम बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जौनपुर की समीक्षा में खास निर्देश जौनपुर जिले की समीक्षा में सभापति ने कहा कि क्षेत्र की भूमि फल और सब्जी उत्पादन के लिए बेहद उपजाऊ है। अधिकारियों से किसानों को जागरूक करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।बैठक में जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी मौजूद थे। इस समीक्षा बैठक में दोनों जिलों के लंबित मामलों के निपटारे और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी गाजीपुर और पुलिस अधीक्षक डा. इरज राजा भी मौजूद रहे, बैठक के बाद जिलाधिकारी गाजीपुर ने बताया कि सभापति ने सभी को जो भी आवश्यक निर्देश दिए हैं वो शीघ्र ही निस्तारित कर दिए जाएंगे, उन्होंने कहा कि पेंशन ग्रेच्युटी या अन्य मामले लगभग लगभग सारे निपटा लिए गए हैं कुछ मामले जो लंबित हैं उनके आंकड़े तो काफी हो जाएंगे जो किसी वजह से कोर्ट में लंबित हैं बस वहीं मामले रह गए हैं, वो भी निस्तारित किए जाएंगे।

advertisement
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों में बच्चों को किया गया जागरूक
पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष के भतीजे को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज
सरकारी योजनाओं का लाभ सभी जाति-धर्म के लोगों को मिल रहा : जयप्रकाश गुप्ता
गाजीपुर: ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल उच्च शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 03 08 at 9.23.45 PM
गाजीपुर

गाजीपुर: डूडा विभाग की पहल, स्ट्रीट वेंडर्स को 50 हजार तक ऋण व क्रेडिट कार्ड की सुविधा

Avinash
Avinash
December 24, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के तहत विकास भवन में कर्मियों द्वारा किया रक्तदान शिविर का आयोजन : दुर्गेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश राज्यपाल के जन्मदिन पर पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्गेश उपाध्याय ने की यथार्थ गीता की अनोखी भेंट
भांवरकोल में पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु तस्कर प्रशांत कुमार कठेरिया के पैर में लगी गोली
वरिष्ठ पत्रकार व आज अखबार के  ब्‍यूरो चीफ सत्येंद्र नाथ शुक्ला का निधन,मीडिया जगत में शोक की लहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?