By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पत्रकार की योग्यता और चरित्र सत्यापन हेतु सरकार उठाये कदम : डा. अनुराग सक्सेना
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पत्रकार की योग्यता और चरित्र सत्यापन हेतु सरकार उठाये कदम : डा. अनुराग सक्सेना
IMG 20250218 WA0206
गाजीपुर

पत्रकार की योग्यता और चरित्र सत्यापन हेतु सरकार उठाये कदम : डा. अनुराग सक्सेना

Sonu sharma
Last updated: February 18, 2025 7:11 pm
Sonu sharma
Published: February 18, 2025
Share
SHARE

गाज़ीपुर । पत्रकारिता के क्षेत्र में असामाजिक, अयोग्य व अपराधिक तत्वों की बढ़ती भीड़ से पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से भटकती जा रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। संकुचित मानसिकता के साथ ऐसे लोग सिर्फ अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगकर पत्रकारों की मर्यादा तार- तार करते रहते हैं।
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनुराग सक्सेना की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में इस पर गहरी चिंता जताते हुए पत्रकारों ने सरकार से इस पर रोक लगाने हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की।राष्ट्रीय सलाहकार डा. ए. के. राय ने कहा कि सामाजिक हित को ध्यान में रखकर सरकार और प्रशासन से सवाल जबाव करना और समाज को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक करना पत्रकार का धर्म है। इसके लिए एक योग्य पत्रकार में समाचार लेखन, संकलन और संपादन की जानकारी अति आवश्यक है, इसके बिना पत्रकार अधूरा ही होता है। आज अनेकों मीडिया संस्थान लोभ के वशीभूत ऐसे लोगों को भी पत्रकार का तमगा दे देते हैं जिनका पत्रकारिता से दूर दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं होता।
वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में असामाजिक, अयोग्य व अपराधिक तत्वों की बढ़ती अनियंत्रित भीड़ पर नियंत्रण हेतु सरकार से कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार अब भी इस ओर विशेष ध्यान नहीं देगी तो पत्रकारिता का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा और पत्रकारिता की गरिमा धूल धूसरित होकर रह जायेगी।जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुराग सक्सेना द्वारा मीडिया के क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक व अयोग्य भीड़ पर कड़ी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का बढ़ता दायरा पत्रकारिता के लिए नासूर और घातक बनता जा रहा है। ऐसे लोग अपनी आदतों और कारनामों को छिपाने, दबाने के लिए पत्रकारिता का चोला ओढ़कर लगातार पत्रकारिता की छवि को धूमिल कर रहे हैं। ऐसे लोग पत्रकार बनकर समाज में राजनैतिक लोगो के संपर्क के साथ अधिकारियों,कर्मचारियों पर रौब जमाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है। कहा कि जिस प्रकार जनसंपर्क विभाग मान्यता के लिए पत्रकारों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाती है,उसी प्रकार सरकार यह नियम बनाये कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले हर शक्स का पुलिस वेरिफिकेशन और चरित्र सत्यापन अवश्य हो। इसके साथ ही पत्रकार संगठनों के लिए भी अनिवार्य करें कि वे उन्हें ही सदस्य बनाए जो पत्रकार सदस्यता आवेदन फार्म के साथ पुलिस वेरीफिकेशन दें या स्वयं प्रमाणित करें कि उसके खिलाफ कोई अपराधिक प्रकरण नही है और नही कभी ऐसा अपराधिक मामला रहा है जिसमें उसे सजा हूई हो। इसी के साथ पत्रकार संगठनों को भी निर्देशित करे कि सही व्यक्ति को ही पत्रकार संगठन का सदस्य बनाया जाये्, ताकि असल कलमकारों के साथ न्याय हो और समाज मे पत्रकारो को वह सम्मान मिले जिसके वह हकदार है। श्री सक्सेना ने सरकार से इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आग्रह किया ताकि पत्रकार व पत्रकारिता की छवि को बचाया जा सके। निर्णयोपरान्त इस पर न्याय संगत कार्रवाई हेतु संगठन द्वारा एक पत्रक देश के गृह मंत्री को भेजा गया। पत्रक में संगठन सरकार से पत्रकारिता के मूल उद्देश्य को बरकरार रखने हेतु पत्रिकारिता के क्षेत्र में आने वालों के लिए एक आवश्यक नीति निर्धारण करने और पत्रकार बनने से पूर्व उनका सामाजिक स्तर व पुलिस वेरिफिकेशन कर उनके चरित्र का सत्यापन कराने की मांग की गयी।

advertisement
ऊर्जा मंत्री ने लिया संज्ञान, उसिया में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले में की बड़ी कार्रवाई,लाइनमैन, स्टेशन ऑफिसर बर्खास्त
लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस सप्ताह मनाया गया
महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान
गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम
183 एनसीसी कैडेटों को हथियार चलाने दिया गया प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251031 WA0244
गाजीपुर

सादात में पुलिसकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़, एसओ ने दिखाई हरी झंडी

Sonu sharma
Sonu sharma
October 31, 2025
जर्जर सड़कों को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में 10 हजार लोगों ने हस्ताक्षर करके दर्ज कराया विरोध
जिले के 3378 मतदान केंद्रों पर 18 जनवरी को पढ़ी जाएगी मतदाता सूची
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह
हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 22 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अंतरराज्जीय शराब तस्कर गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?