By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान
IMG 20260131 WA0443
गाजीपुर

महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान

Sonu sharma
Last updated: January 31, 2026 4:05 pm
Sonu sharma
Published: January 31, 2026
Share
SHARE
img 20260131 wa04454694662133131290361
महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान 13

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज की रामहित यात्रा शनिवार को मनिहारी में समाप्त हुई। बीते नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह से चल रही इस धार्मिक यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर ने गाजीपुर के साथ ही आजमगढ़ और बलिया जिले के अनेक गांवों में रात्रि प्रवास करते हुए पूजन-प्रवचन और गुरु दीक्षा के माध्यम से शिष्य श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश देने का काम किया। रामहित यात्रा के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि अपने बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सा की जरूरत होती है वह चिकित्सक के पास जाता है और कानूनी सलाह की जरूरत पड़ने पर लोग एडवोकेट के यहां जाते हैं। ठीक वैसे ही अध्यात्म की जरूरत को पूरा करने के लिए व्यक्ति को संत महात्मा की शरण में जाना पड़ता है, जहां व्यक्ति को सद्मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। अगले क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति ने कहा कि आज लोगों का जीवन काफी व्यस्तम हो गया है, लेकिन इसमें कुछ समय निकालकर भगवान की पूजा आराधना करना अत्यंत ही श्रेयस्कर है। धरा धाम पर आने के बाद इंसान भगवान को भूल चुका है जो सर्वथा अनुचित है। मानव जीवन में पूजन-अर्चन का काफी महत्व है। ईश्वर वंदना से व्यक्ति के मन का शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध करते हुए भगवत भजन जैसा उत्तम कार्य करें। उन्होंने संत और सत्संग के सानिध्य में रहने से अच्छे विचारों का सृजन होने की बात कहते हुए बताया कि मनुष्य के अंदर प्रेम, भक्ति, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना होना जरूरी है। जिलाजज ने पीठाधिपति के साथ पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्रीराम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष रामकथा वाचिका आराधना सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। समापन कार्यक्रम में देवरहा बाबा (बिरनो), डा, सीपी सिंह, डा. एके राय, सर्वानंद सिंह झुन्ना, आलोक सिंह, अनिल कुमार सिंह, कल्लू सिंह, शोभनाथ सिंह, बबुआ सिंह, राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुधांशु सिंह, बृजेन्द्र सिंह, डा. दिनेश सिंह, नंदकिशोर सिंह, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों नर नारी उपस्थित रहे। इस दौरान करीब पचास से अधिक दम्पत्तियों ने महाराजश्री से गुरु दीक्षा प्राप्त कर शिष्यत्व ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी आने की स्वीकृति दी थी, परन्तु कतिपय कारणों से वह स्वयं नहीं पहुंच सके। अधिकारिद्वय ने जनसमुदाय को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।

advertisement
एनएच-31 पर कोहरे के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
फिज़ा में गूंजी या अली की सदा, निकाला गया हज़रत अली की शहादत पर जूलूस
गाजीपुर के बीकापुर स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी रहे मौजूद
डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का किया औचक निरीक्षण
चिप्पी नहीं, स्थायी समाधान चाहिए, समस्याओं पर जारी रहेगा पोल खोल अभियान – अभिनव सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260506 WA0010
गाजीपुर

गाज़ीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा वादों का निस्तारण

Avinash
Avinash
May 6, 2026
जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला कारागार में शिविर का किया आयोजन
चार छात्रों ने सफलता हासिल कर परिजनों सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान
कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कम्बल, जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?