By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पूर्वोत्तर भारत को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समझना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण: कर्नल राजीव कुमार राय
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पूर्वोत्तर भारत को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समझना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण: कर्नल राजीव कुमार राय
IMG 20250228 WA0282
गाजीपुर

पूर्वोत्तर भारत को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समझना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण: कर्नल राजीव कुमार राय

Sonu sharma
Last updated: February 28, 2025 6:07 pm
Sonu sharma
Published: February 28, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शुक्रवार को सैन्य विज्ञान विभाग द्वारा एकल व्यख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “पूर्वोत्तर भारत का भौगोलिक एवं सामरिक महत्व” था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल राजीव कुमार राय, डायरेक्टर सिग्नल ट्रेनिंग, सेना भवन, नई दिल्ली, उपस्थित रहें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के भौगोलिक स्थिति और सामरिक महत्व पर गहन विचार-विमर्श करना था।कर्नल राजीव कुमार राय, डायरेक्टर सिग्नल ट्रेनिंग, सेना भवन, नई दिल्ली, ने पूर्वोत्तर भारत के सामरिक महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत प्राचीन काल से भारतीय उपमहाद्वीप का न केवल भौगोलिक अपितु सांस्कृतिक रूप से अभिन्न अंग रहा है। महाभारत में प्रागज्योतिषपुर और मणिपुर का वर्णन है, तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रसार पूर्वोतर भारत के रास्ते ही हुआ था। हिमालय पर्वत से लेकर बंगाल के खाड़ी तक के विविध धरातल से लगा हुआ है। यह क्षेत्र वर्तमान समय में भौगोलिक और सामरिक दृष्टिकोण से देश के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र न केवल प्राकृतिक संसाधनों और जैव-विविधता से समृद्ध है, बल्कि यह भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने वाला एक सामरिक गलियारा भी है। यहाँ की सीमाएँ म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान और चीन जैसे देशों से मिलती हैं। जो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बनाती हैं।उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की पहाड़ी और जंगली भू-संरचना इसे सैन्य रणनीति के लिए चुनौतीपूर्ण और अवसरों से भरा बनाती है। यहाँ की सामरिक स्थिति भारत को क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में मजबूती प्रदान करती है। साथ ही, यह क्षेत्र व्यापार, कनेक्टिविटी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी प्रदेशीय आवागमन तथा व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में स्थापित हो रही है। इस क्षेत्र की नदियों में देश की जल समस्या के समाधान तथा विद्युत उत्पादन की अथाह संभावना है।कर्नल राय ने जोर देकर कहा, आधुनिक युग में तकनीक और संचार का महत्व बढ़ गया है। पूर्वोत्तर में संचार नेटवर्क को मजबूत करना न केवल सैन्य दृष्टिकोण से जरूरी है, बल्कि यहाँ के विकास और मुख्यधारा से जुड़ाव के लिए भी अनिवार्य है। हमें इस क्षेत्र की क्षमताओं को समझना होगा और इसे राष्ट्रीय नीति में प्राथमिकता देनी होगी। उनके अनुसार युवाओं को इस क्षेत्र के सामरिक महत्व से अवगत कराना जरूरी है, ताकि वह भविष्य में देश की सुरक्षा और विकास में योगदान दे सकें।प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि पूर्वोत्तर भारत देश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो अपनी अनूठी भौगोलिक स्थिति और सामरिक दृष्टिकोण से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों को इस क्षेत्र के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।संगोष्ठी का आयोजन रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ० बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि कर्नल राय जैसे अनुभवी सैन्य विशेषज्ञ का इस मंच पर होना हमारे लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और ज्ञान से छात्रों को नई दृष्टि मिलेगी। यह आयोजन रक्षा अध्ययन के छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, क्योंकि यह उन्हें सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं से जोड़ेगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ० अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं संचालन डॉ० बद्रीनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

advertisement
गाजीपुर : बढ़नपूरा ग्रामप्रधान अवधेश कुशवाहा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, पांच तहसीलों में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह
77वें गणतंत्र दिवस पर आदर्श शंकर इंटर कॉलेज में दिखी देशभक्ति की झलक
दबंग ने मारी युवक के सीने में गोली, हालत गंभीर, चार नामजद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260302 WA0343
गाजीपुर

दिव्यांग बच्चो ने रंग बिरंग की अबीर गुलाल व फूलों की होली

Sonu sharma
Sonu sharma
March 2, 2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 20 साल की सजा व 29 हजार के अर्थदंड
सिखड़ी की ज्योति शर्मा ने किया कमाल, जिले में छठवां स्थान हासिल
नखास मस्जिद के सीवर लाईन में काम कर रहे, दो मजदूर की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?