By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: फरहत अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, डीएम गाजीपुर को 5 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > फरहत अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, डीएम गाजीपुर को 5 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश
Ghazipur Samachar.png1
गाजीपुर

फरहत अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, डीएम गाजीपुर को 5 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश

Avinash
Last updated: February 4, 2026 7:09 pm
Avinash
Published: February 4, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई करते हुए डीएम गाजीपुर को पांच सप्ताह के भीतर सकारण आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

Contents
  • गैंगस्टर से अर्जित संपत्ति नहीं
  • पांच हफ्ते में निस्तारण का निर्देश
advertisement

फरहत अंसारी ने लखनऊ स्थित अपने आवासीय मकान को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किए जाने के खिलाफ गाजीपुर जिला प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दी थी। याचिका पर सुनवाई जस्टिस सीडी सिंह की एकल पीठ के समक्ष हुई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा।

advertisement

गैंगस्टर से अर्जित संपत्ति नहीं

मामले में उल्लेखनीय है कि गाजीपुर की गैंगस्टर कोर्ट ने 7 अप्रैल 2025 को आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया था कि लखनऊ स्थित यह आवासीय मकान गैंगस्टर से अर्जित संपत्ति नहीं है। कोर्ट ने डीएम गाजीपुर को 30 दिनों के भीतर कुर्की हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद मकान को रिलीज न किए जाने पर फरहत अंसारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

advertisement

गौरतलब है कि गाजीपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत उक्त मकान को कुर्क किया था। याचिकाकर्ता का आरोप था कि गैंगस्टर कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है।

पांच हफ्ते में निस्तारण का निर्देश

हाईकोर्ट ने डीएम गाजीपुर को निर्देश दिया है कि वे याचिका पर विचार करते हुए पांच सप्ताह के भीतर उचित और विधिसंगत आदेश पारित करें। कोर्ट के इस आदेश से अंसारी परिवार की संपत्ति से जुड़े मामले में एक नई कड़ी जुड़ गई है और अब जिला प्रशासन पर समयसीमा के भीतर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

एन एच -31 गाजीपुर भरौली मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप
दबंगों ने रोका नाली का पानी, सड़ांध में जीना हुआ मुश्किल
15,000 से 23,999 रुपये तक वेतन, गाजीपुर में रोजगार मेले के जरिए नौकरी का अवसर
सिद्धपीठ हथियाराम के 25वें ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस  धूमधाम मनाया गया
गाजीपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती: स्कूल निरीक्षण में 44 बच्चे दोपहिया वाहन चलाते मिले, अभिभावकों को नोटिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260706 WA0008
गाजीपुर

नेहरू स्टेडियम में जिला बॉक्सिंग ट्रायल सम्पन्न, 11 खिलाड़ियों ने बनाई जगह

Sonu sharma
Sonu sharma
July 6, 2026
सरकारी भूमि पर दबंग ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जा कर बनाया पक्का मकान
शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज में विज्ञान भवन का लोकार्पण, गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन
गाजीपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
देवकली पम्प नहर प्रथम एवं द्वितीय  द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न..
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?