
ग़ाज़ीपुर। शहर कोतवाली के सामने देवा मेडिकल कटरे में हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से सैय्यद बाबा के दरगाह पर उर्स मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। जहां जायरीनों ने मगरिब बाद रौजा खोवामंडी से चादर लेकर रजदेपुर, कपूरपुर, होते हुए कोतवाली के सामने बाबा कटरे में पहुंचे। इस मौके पर नगर सहित आसपास से आए जायरीन श्रद्धालुओं ने दरगाह की जियारत कर हाजिरी लगाई। वही इस मौके पर सुबह कुरआनखानी, मगरिब बाद नमाज जादरपोशी, मौलाना की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर फातिहा पढ़ा। ईशा नमाज बाद चादरपोशी के बाद मिलादुद्दीन नबी का कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने नगर की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई। इसके बाद हर वर्ष की भाती देर रात तक भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जनाब इम्तियाज अहमद उर्फ पप्पू भाई, जनाब सरफराज बगदादी, हाफिज सलमान, हाफिज इस्तेखार, नातखाह जियाउद्दीन जिया गाजीपुरी, हाफिज जीशान चिश्ती, मौलाना स्माइल साहब, हसनैन यासीन, मुमताज, शमीम मंसूरी, इकबाल मंसूरी, बबलू खान, नन्हे भाई, अज़हर, अरशद, आरिफ, आबिद, अमान, शादाब, आसिफ, मोनू खान, शिबू , संतोष शर्मा, रामू वर्मा, कमला, आदि लोग उपस्थित रहे।



