
गाजीपुर । वैश्य समाज के युवा नेता अरुण गुप्ता को अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मोर्चा) घोषित किया गया है । कल देर रात को पार्टी ने ये फैसला लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने अरुण गुप्ता जी के नाम का ऐलान किया। युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समुचित उत्तर प्रदेश के वैश्य समाज के युवाओं एवं जनमानस में खुशी की लहर है। सभी लोगों ने बारी बारी से अरुण गुप्ता को सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अरुण गुप्ता काफी जुझारु, कुशल वक्ता, शिक्षित एवं जमीन से जुड़े नेता है। पार्टी ने उनको युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनके साथ न्याय किया है।अरुण जी पार्टी में आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी एवं वैश्य समाज एकजुट होगा।



