By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: आरपीएफ गाजीपुर ने तीन संदिग्धों को रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > आरपीएफ गाजीपुर ने तीन संदिग्धों को रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार
गाजीपुर

आरपीएफ गाजीपुर ने तीन संदिग्धों को रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार

Sonu sharma
Last updated: September 13, 2024 1:07 pm
Sonu sharma
Published: September 13, 2024
Share
SHARE

गाजीपुर । रेल को डीरेल करने का एक बड़ा मामला सामने आया है, बीते दिनांक 10–11 सितंबर 2024 की रात्रि में गाजीपुर सिटी व गाजीपुर घाट स्टेशन के मध्य रेलवे लाइन के ऊपर गिट्टी रख कर ट्रेन को डीरेल करने व गाड़ी संख्या 05170 पर पथराव करने संबंधी मामले में 03 अभियुक्तों की आरपीएफ की गिरफ्तारी के संबंध में रेलवे ने प्रेस नोट जारी कर सूचना दी है। सूचना के अनुसार आरपीएफ, गाजीपुर ने अवगत कराया है कि दिनांक 10–11/09/24 की रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट स्टेशन के मध्य रोड सड़क ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के ऊपर लगभग 03 मीटर तक गिट्टिया कुछ कुछ दूरी पर रख दिया गया था। जब रात में प्रयागराज बलिया पैसेंजर ट्रेन समय करीब 09.15 बजे वहा से गुजरी तो ड्राइवर को गिटिया रखे जाने का अहसास हुआ इसी दौरान अज्ञातो द्वारा वही पर ट्रेन के इंजन पर पत्थर भी मारा गया। उक्त के बाबत चालक द्वारा घाट स्टेशन पर मेमो दिया गया, जिसके आधार पर स्टेशन मास्टर पवन कुमार द्वारा आरपीएफ थाना गाजीपुर सिटी में घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दिया गया। आरपीएफ द्वारा रेल अधिनियम के गंभीर धारा में उपरोक्त मामले के बाबत मुकदमा पंजीकृत कर जांच किया जाने लगा। संबंधित अज्ञात अभियुक्त की धर पकड़ व गिरफ्तारी वास्ते प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय के सुपरविजन में घटनास्थल साइड मामले के जॉचकर्ता सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कृष्ण गोपाल शुक्ला कांस्टेबल अजीत सिंह, दुष्यंत सिंह ,रामजी यादव व सहायक उप निरीक्षक सीआईबी गुलाम वारिस सिद्दीकी पतारसी सुरागरसी में मौजूद थे,तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं वह नशा करते हैं आज भी अगर छुपकर इंतजार किया जाए तो वह जरूर आएंगे। उक्त मुखबिर सूचना पर विश्वास करते हुए सभी स्टाफ आपस में बात विमर्श कर योजना बनाकर घटनास्थल के दोनों तरफ झाड़ियां में छिपकर निगरानी करने लगे कि लगभग आधे घंटे पश्चात देखा गया कि रेलवे ओवर ब्रिज से पगडंडी के रास्ते तीन लड़के उतर कर घटनास्थल के पास ही रेलवे लाइन के किनारे आकर बैठे । योजना के अनुसार सभी आपस में एक दूसरे को टार्च की हल्की रोशनी में इशारा कर एक बारगी दोनों तरफ से उक्त तीनों को पकड़ने हेतु दौड़ पड़े, हम लोग की आहट पाकर वे भागने का प्रयास किये लेकिन रेलवे लाइन के उस पर रेलवे ओवर ब्रिज के पाये के पास ही उक्त तीनों को घेर कर पकड़ लिया गया पूछताछ पर उक्त तीनों ने बताया कि हम लोग कुछ दिनों से प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास आकर यहीं पर नशा करते हैं। कल की घटना को उक्त तीनों ने गांजा के नशे में होने के कारण व मजा लेने के लिए करना स्वीकार किया। उक्त तीनों ने अपना अपना नाम व पता 1.दानिश अंसारी पुत्र मुमताज अंसारी निवासी चक फैज छतरी थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र 18 वर्ष 2. सोनू कुमार पुत्र शिव मूरत पता उपरोक्त उम्र 20 वर्ष 3. आकाश पुत्र श्याम सुन्दर पता उपरोक्त उम्र 22 वर्ष बताया। उक्त तीनों को समय 21:55 से 22:00 बजे के मध्य कब्जा आरपीएफ लिया गया। तथा मामले को अज्ञात से ज्ञात की श्रेणी में किया गया । उक्त तीनों को आज रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी महोदय के समक्ष पेश किया गया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

advertisement
img 20240913 wa02346076602956813020103
आरपीएफ गाजीपुर ने तीन संदिग्धों को रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार 2
गाजीपुर में युवक की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
लापरवाही पर गहमर कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, जबकि पुराने इंस्पेक्टर और दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
सेंट जॉन्स स्कूल की छात्रा मोबशरा वसीम ने जनपद के होनहारों में हासिल किया मुकाम
जिला कृषि अधिकारी के ऊपर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वरक बीज व्यापार समिति ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
“प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 21 at 8.16.33 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

रेवतीपुर ब्लॉक में एसडीएम विनोद जोशी ने की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा

Shakti
Shakti
December 21, 2025
औद्योगिक गलियारे की भूमि के रजिस्ट्री के सम्बन्ध में एडीएम ने किसानों से की वार्ता
दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क, अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण
युवक-युवती का गला काटने की घटना, युवती की मौत, एसपी सिटी बोले बंद कमरे में मिले थे दोनों
उत्तर प्रदेश: भाई-बहन के झगड़े का दर्दनाक अंत, छात्र ने की आत्महत्या, बहन ने भी काटी गर्दन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?