By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: “प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > “प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”
WhatsApp Image 2025 05 29 at 6.26.15 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

“प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”

Avinash
Last updated: May 29, 2025 10:02 pm
Avinash
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

प्रतिभा सम्मान समारोह में बेटियों के शिक्षा एवं सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ता ग्रामीण विकास संस्थान

advertisement
WhatsApp Image 2025 05 29 at 6.26.14 PM
"प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान" 13

गाजीपुर: 29 मई 2025 जिला पंचायत कार्यालय सभागार, गाजीपुर में आज ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” ने जिले में शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। इस भव्य आयोजन में जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवान्वित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक श्री राजेश यादव (P.D.) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डिप्टी डी.डी.ओ. श्री सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार, और वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर श्रीमती प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर फरहीन अब्बासी जी ने ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था वर्तमान में आठ जिलों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे “हमारी बेटियां – हमारा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बारा, चवर, मनिहारी (गाजीपुर) तथा मऊ जनपद के रतनपुरा ब्लॉक में किशोरियों के शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण पर विशेष कार्य किया जा रहा है। शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कार्यक्रम में बताया गया कि ड्रॉपआउट किशोरियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के माध्यम से कई किशोरियों का चयन हुआ है, जिन्हें ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जो उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्मान के क्षण – प्रेरणा की कहानियाँ इस समारोह में विकासखंड बारा, चवर, कासिमाबाद, मनिहारी तथा रतनपुरा की उन किशोरियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत नौकरी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनीं किशोरियों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के प्रेरणादायक विचार परियोजना निदेशक श्री राजेश यादव ने संस्था की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा, “लड़कियों की शिक्षा से ही समाज का सशक्तिकरण संभव है। मोबाइल से दूरी और पढ़ाई से नज़दीकी ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य दे सकती है।”
डीडीओ श्री सुभाष चंद्र सरोज ने कहा, “संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। बेटियों को शिक्षित करना, समाज को शिक्षित करने जैसा है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें।” वन स्टॉप सेंटर मैनेजर श्रीमती प्रियंका ने महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और किशोरियों को मोबाइल सुरक्षा ऐप का उपयोग करने की सलाह दी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्शी फातिमा ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि कई किशोरियों ने संस्था के सहयोग से न केवल शिक्षा पाई, बल्कि आत्मनिर्भर होकर समाज में मिसाल कायम की है। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी कई किशोरी लीडर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थित अधिकारियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया, जबकि संस्था के प्रमुख शमीम अब्बासी ने समापन भाषण में सभी आगंतुकों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक बना बल्कि यह संदेश भी दिया कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएं, तो ग्रामीण भारत की बेटियाँ भी शिखर तक पहुँच सकती हैं।

advertisement

advertisement
पत्रकारों व प्रतिभाशाली व्यक्तियों का एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में हुआ सम्मान
अज्ञात वाहन के धक्के से बजाज फाइनेंस के मैनेजर की गई जान
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में नन्हें-मुन्नें छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतिभाग
समर्पण संस्था गाजीपुर में विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उद्घाटन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
screenshot 20260619 170437 samsung browser4260463643740013757 3
गाजीपुर

सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव से मारपीट का मामला,सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर,गोविंद यादव,सोनू सिंह गिरफ्तार

Sonu sharma
Sonu sharma
June 19, 2026
डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज और महिला छात्रावास का किया निरीक्षण
साईंग्रेस प्ले स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस, बच्चों की मुस्कान बनी आकर्षण का केंद्र
2027 की तैयारी: बीएसपी ने रमेश सिंह कुशवाहा को बनाया गाजीपुर जिला अध्यक्ष
पूर्णाहुति के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?