By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के द्वारा जरूरतमंदों को  कंबल वितरण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के द्वारा जरूरतमंदों को  कंबल वितरण
IMG 20260104 WA0341
गाजीपुर

एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के द्वारा जरूरतमंदों को  कंबल वितरण

Sonu sharma
Last updated: January 4, 2026 6:10 pm
Sonu sharma
Published: January 4, 2026
Share
SHARE
img 20260104 wa03427940562608704230234
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के द्वारा जरूरतमंदों को  कंबल वितरण 13

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के तत्वाधान में शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अपनी निधि से निर्मित गेट नंबर दो पर प्रभु श्रीराम जी की मूर्ति के नीचे बने प्रांगण तथा हाल के सामने इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से निर्मित मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण के उपरांत एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ एवं रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह “वीनू सिंह” की अध्यक्षता में पांच सौ जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के साथ ही कमेटी द्वारा स्वल्पाहार के रूप में चूड़ा-मटर, चाय एवं लड्डू का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के कार्यों एवं उसकी पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की।
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि गाजीपुर की अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” सैकड़ों वर्षों से भव्य और पारंपरिक रामलीला का आयोजन करने के साथ-साथ वर्ष भर सामाजिक कार्य करती है, जो वास्तव में अनुकरणीय है। शहर के बीचोबीच स्थित लंका मैदान को वर्षों से संरक्षित रखा गया है, जहां गरीब हो या अमीर, सभी को अपने कार्यक्रम करने की सुविधा मिलती है। आगे भी जो विकास कार्य शेष हैं, उन्हें मेरी निधि से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में कंबल वितरण के साथ लाभार्थियों को अल्पाहार का क्रम कमेटी द्वारा शाम चार बजे तक चला। रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) ने बताया कि कंबल वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। सभी पात्र लाभार्थियों का आधार कार्ड देखकर कंबल वितरित किया गया है और जो भी लोग वंचित रह गए हैं उन्हें भी आगे कंबल बांटा जाएगा। कमेटी आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर करती रहेगी। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, हिमांशु सिंह,अनिल पांडे, उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडे, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, पंडित लव त्रिवेदी, लक्ष्मी नारायण, मनोज तिवारी, अजय अग्रवाल, प्रांशु, हनी तिवारी, कमलेश सिंह, अजय श्रीवास्तव, नाहिद खान, परवेज अहमद सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) ने किया।

advertisement
फर्जी पत्रकारों के खिलाफ गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम को सौप पत्रक
अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल है,हिन्दुओं की आवाज़ –  डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस ने डीएम ऑफिस के सामने फूंका पुतला, पुलिस से नौंक झोंक।
मुहर्रम की आठवीं पर देर शाम अलम और दुलदुल का निकला प्रसिद्ध जुलूस
बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 05 at 3.30.59 PM
गाजीपुर

धर्म और समाजसेवा के प्रतीक रहे गंगासागर राय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धांजलियों का सैलाब

Shakti
Shakti
December 5, 2025
जिला जज धर्मेंद्र पांडेय ने डीएम ने और एसपी गाजीपुर की मौजूदगी में किया उद्घाटन
छत्रसाल सिंह को मिली अंग्रेजी विषय में डॉक्टरेट की उपाधि
रवि सिंह नाम के गिरफ्तार जालसाज के पास से कई मेडिकल अफसरों की मुहर और फर्जी दस्तावेज भी बरामद
नहीं रहे शहीद पुत्र पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?