
गाजीपुर । भांवरकोल स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के जाने माने विद्यालयों में प्रमुख ऑक्सफोर्ड इण्टरनेशनल स्कूल अवथहो में बाल दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बाल मेले का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक सुनील सिंह ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक भानुप्रताप राय और उप- प्रधानाध्यापिका ज्योति शुब्बा ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्वागत गीत के पश्चात मेले का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे – नृत्य, भाषण, और स्वागत गीत का आयोजन किया। इसके अलावा, बच्चों ने ग्रुप में बटकर रामलाल स्वीट्स, फन ऑफ फ्लेवर और अमूल स्नैक्स इत्यादि के स्टाल द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आयोजन किया, जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया और आनंद उठाया।विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस आयोजन में अपना पूर्ण योगदान दिया, जिनमें शुभम, रितेश, सदब तरन्नुम, पूनम ठाकुर, सागर शुब्बा, ज्योति खरवार, और अभिषेक नेहा शामिल थे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।



