By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: किसान सम्मान निधि योजना दिलाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला के जमीन का फर्जी तरीके से कराया एकरारनामा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > किसान सम्मान निधि योजना दिलाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला के जमीन का फर्जी तरीके से कराया एकरारनामा
IMG 20251129 WA0292
गाजीपुर

किसान सम्मान निधि योजना दिलाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला के जमीन का फर्जी तरीके से कराया एकरारनामा

Sonu sharma
Last updated: November 29, 2025 3:03 pm
Sonu sharma
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । जंगीपुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा दो हजार रुपया दिलाने के नाम पर विधवा महिला को बहला फुसलाकर गौ तस्कर व थाने का हिस्ट्रीशीटर सहित उसके सहयोगी ने महिला का आठ बिस्सा जमीन फर्जी तरीके से एकरारनामा ( एग्रीमेंट) करा लिया! जब महिला ने इसका विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा! महिला ने जान की परवाह किए बगैर इसकी शिकायत पुलिस से की महिला की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई है! नगर के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर निवासीनी शिव किशुनी देवी उम्र 60वर्ष पत्नी स्व.शंकर राम अनपढ़ व एक गृहिणी महिला है! महिला ने पुलिस को दिए गए अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसके पति के मृत्यु के बाद तहसीलदार सदर के न्यायालय में मु.नंटी.20181429100356382018फ़सली 1426 से 1431तक अराजी नंबर 616रकबा 0.362 व अराजी नंबर 635 रकबा0.2050है! पति के मृत्यु के बाद पत्नी किशुनी देवी का नाम खतौनी में दर्ज हुआ! पति की मृत्यु के बाद महिला का देखभाल करने वाला कोई नहीं था महिला अक्सर अवसाद में रहती थी! वार्ड नंबर एक गजफ्फर नगर निवासी विक्रम पुत्र रामकृत अक्सर उसके घर आता जाता था जो कि महिला के जमीन के फिराक में पहले से था! दिनांक 7-06-2023को विक्रम चौधरी रामकिशुनी देवी के घर गया और कहा कि उसके दोनों खेतों का तहसील में चलकर नाम चढ़वा देगे इससे उसको किसान सम्मान निधि के तहत उसको दो हजार रुपए मिलेगे! महिला ने विक्रम की बातों पर भरोसा करके सदर तहसील चली गई जहां पहले से जंगीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर व पशु तस्कर गुलमुहम्मद उर्फ गिल्लू नट पुत्र अजीज निवासी वार्ड नंबर एक गजफ्फर नगर सहित उसके तीन साथी और मौजूद थे जिनसे विक्रम ने मिलवाया! गुल्लू नट व विक्रम धोखे से महिला को तहसील के किसी ऑफिस में ले गए वहां मौजूद पहले से सेट अपने किसी व्यक्ति के सामने खड़ा कराकर कहा गया कि जब तक तुम्हारा फोटो और अंगूठा नहीं लगेगा तब तक तुम्हे किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी! महिला ने तत्काल अपनी फोटो देकर अंगूठा लगा दिया उसके बाद गुल्लू नट ने उसे कुछ किराया देकर उसे घर भेज दिया! जब कई महीनों बीत जाने के बाद भी किसान सम्मान निधि द्वारा महिला को दो हजार रुपया नही मिला तो महिला को शक हुआ और उसने अपने वकील से मिलकर दोनों गाटा नंबरो का तहसील व उपनिबंधन कार्यकाल से मुआयना कराया तो पता चला कि दिनांक 7-06-2023को विक्रम चौधरी और उसका सहयोगी गुलमुहम्मद उर्फ गुल्लू नट और उसके अन्य साथियों ने धोखाधड़ी व फ्राड करके महिला के आधार कार्ड व पेन कार्ड के बिना विक्रम चौधरी के पक्ष में एकरारनामा करा दिया गया है! एकारग्रहिता के दस्तावेज में महिला के आधार नंबर और पेन नंबर का कही भी उल्लेख नहीं है! प्रार्थीनी ने जंगीपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है! जंगीपुर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए विक्रम चौधरी और गुल्लू नट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों अपराधीयो की गिरफ्तारी में जुट गई हैं! कौन है गुल्लू नट जंगीपुर थाने के वार्ड नंबर एक गजफ्फर नगर निवासी गुल्लू नट कोई मामूली हिस्ट्रीशीटर नहीं है यह माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग का सदस्य रह चुका है! यह अपने साथी और मुख्तार अंसारी गैंग का टॉप टेन का शूटर रहा नेसार अंसारी के साथ मिलकर दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता व विधानसभा प्रत्याशी रहे मार्कण्डेय सिंह के पेट्रोलपंप को लूटने का काम किया था! इसका साथी नेसार का पूर्व में लखनऊ में एसटीएफ के हाथों इनकाउंटर हो चुका है! नेसार के इनकाउंटर के कुछ दिनों तक गुल्लू नट पुलिस से अपने आप को बच बचाव करता रहा लेकिन कुछ दिनों बाद गुल्लू नट अपने अपराधिक रिकॉर्डों का धौंस जमाकर वह गरीब और लाचार सहित खासकर विधवा महिलाओं पर दबाव बनाकर उनकी जमीनों पर कब्जा जमाता है! गुल्लू नट के खिलाफ जंगीपुर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम व डकैती समेत लूटपाट के कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज है! जंगीपुर कस्बे में ही एक विवादित जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने के मामले में पूर्व में सुनीता देवी पत्नी राजकुमार की तहरीर पर गुल्लू नट, मनोज अग्रहरि, लड्डू अग्रहरी, अक्षय अग्रहरी, सुनीत कुमार सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था! गुल्लू नट लंबे समय से अवैध तरीके से जमीन हड़पने और अन्य कई संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देते चला आ रहा है! जंगीपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा था उसके अपराधों की लंबी चौड़ी फेरहस्ती देखने के बाद पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने तत्काल उसे दबोचने का निर्देश जारी कर दिया है! इस संबंध में सीओ सिटी सदर शेखर सेंगर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है! गुल्लू नट जंगीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है चुकी इस मामले में धोखाधड़ी और कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष जंगीपुर को निर्देश दे दिया गया है।

advertisement
कनुवान पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा इंसाफ – जे.पी.एस. राठौर
वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र के लिए चौधरी दिनेश चन्द्र राय प्रत्याशी घोषित
96प्रतिशत अंक हासिल कर जागृति तिवारी बनी जिला टापर स्कूल की बढ़ाई मान
एन एच -31 गाजीपुर भरौली मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251117 WA0271 2
गाजीपुर

गाजीपुर के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका

Sonu sharma
Sonu sharma
May 12, 2026
बड़े नेताओं का फोन नहीं आया
जमीन विवाद में हिंसा, महिलाओं पर हथियारों से हमला, 12 आरोपी गिरफ्तार
राज्य कर्मचारी महासंघ के महिला मोर्चा के बनी अध्यक्ष सुनीता
जमानियां में डायल-112 जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन से नागरिकों को किया गया जागरूक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?