By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाज़ीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, संविधान के मूल्यों पर हुआ मंथन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > गाज़ीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, संविधान के मूल्यों पर हुआ मंथन
WhatsApp Image 2025 12 14 at 7.45.18 PM 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाज़ीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, संविधान के मूल्यों पर हुआ मंथन

Shakti
Last updated: December 14, 2025 8:01 pm
Shakti
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

गाज़ीपुर/बहरियाबाद। पूर्ति संस्थान गाज़ीपुर के सौजन्य से UP युवा परियोजना के अंतर्गत भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक समानता विषय पर रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय युवा महोत्सव/युवा मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण समाज को संविधान की मूल भावना से जोड़ना तथा सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित करना रहा।

advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इसके पश्चात पूर्ति संस्थान के निदेशक श्याम नारायण जी ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं तथा युवा मंडल के युवाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश को एकता, समानता और न्याय के सूत्र में बांधता है। आज के युवा यदि संविधान के मूल सिद्धांतों को समझ लें, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

advertisement
WhatsApp Image 2025 12 14 at 7.45.18 PM 1
गाज़ीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन, संविधान के मूल्यों पर हुआ मंथन 3

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बेदी राम, विधायक जखनिया ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुत्व और लोकतांत्रिक अधिकार भारतीय संविधान की देन हैं। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा है, जो हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

advertisement

विशिष्ट अतिथि माननीय धनंजय राय, अध्यक्ष स्पीड संस्थान बलिया एवं UP युवा परियोजना के मेंटर ने संविधान की प्रस्तावना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर को संचालित करने के लिए आत्मा की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार संविधान की प्रस्तावना पूरे संविधान की आत्मा है। इसमें निहित आदर्श ही भारत को एक सशक्त लोकतंत्र बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल के साथियों द्वारा संविधान के संवैधानिक मूल्यों पर आधारित गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण तथा पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को सामाजिक समानता, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि संविधान केवल पढ़ने की नहीं, बल्कि जीने की चीज़ है।

इस अवसर पर मधुमती, सरिता भारती, सुमन भारती, सुनिधि राव, सुगंध, वर्षा, सुप्रिया, अजय हिमाचल, पूनम भारत, अमन, डॉ. विजय, संजय भास्कर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। गीत-संगीत में मुद्रिका गौतम, मुन्नालाल बागी तथा पूरी संस्कृत टीम ने संवैधानिक मूल्यों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में पूर्ति संस्थान के निदेशक श्रद्धा श्याम नारायण जी ने सभी अतिथियों, ग्रामीण महिलाओं, संस्कृत टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं माननीय विधायक जखनिया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल जी एवं संजय भास्कर द्वारा किया गया। यह युवा महोत्सव संविधान और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों में बच्चों को किया गया जागरूक
भारतीय समाज सहायता संस्था ने निकाली नशा मुक्ति रैली, समाज से की पहल की अपील
एन बी पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा में बाल दिवस का हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
राम चबूतरे का सुंदरीकरण कार्य तेज, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
गाजीपुर में लल्लन यादव हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पांच आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251117 WA0271 2
गाजीपुर

जमीनी विवाद में बभनौली गांव में बवाल, दो नाबालिग व दो महिलाओं सहित 14 जेल भेजे गए

avinash yadav
avinash yadav
January 21, 2026
टैबलेट विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में बनेगा मील का पत्थर – राजन सिंह
दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
8 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
वेलफेयर क्लब द्वारा 29वीं जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?