By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग
IMG 20251101 WA0277 1
गाजीपुर

गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग

Sonu sharma
Last updated: November 1, 2025 3:48 pm
Sonu sharma
Published: November 1, 2025
Share
SHARE
img 20251101 wa02772829771581012098160
गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग 13

गाजीपुर । भाँवरकोल चक्रवाती तूफान मोंथा ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। धान, आलू, मसूर, हरी मटर, चना और दलहन जैसी फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, गोभी, टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जियों की फसलें भी खराब हो गई हैं। शेरपुर, कुंडेसर, बक्सपुरा, बीरपुर, फिरोजपुर, मनिया,  मिर्जाबाद, पलिया, सुखडेहरा, गोड़ी,  खैराबारी, श्रीपुर, मुंडेरा, अवथही, सियाडी, खरडीहा, इत्यादि सैकड़ो गाँवो के किसान तूफान से ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

advertisement

*क्षति के विवरण:*

advertisement

– *धान की फसल:* पानी में भीग जाने से धान की फसलें गिर गई हैं और सड़ने लगी हैं।

advertisement

– *बाजरा की फसल*: लगातार बारिश असमय बारिश होने से बाजरे की बालियां अंकुरित हो गई है।

– *आलू की खेती:* खेतों में पानी भरने से आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।

– *सब्जियों की फसलें:* गोभी, टमाटर, मिर्च और बैंगन की फसलें खराब हो गई हैं।

– *आर्थिक नुकसान:* किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

*सरकारी सहायता की मांग:*

किसानों ने सरकार से मांग की है कि फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की व्यवस्था की जाए। सियाड़ी निवासी उन्नतशील किसान राकेश रंजन राय ने बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि नुकसान की भरपाई कैसे होगी  और लेखपालों द्वारा जमीनी स्तर पर सही वास्तविक सर्वेक्षण कैसे होगा ? क्योंकि फसल बीमा कंपनिया फसल प्रीमियम तो जमा करवा लेती हैं किन्तु मुआवाजा देने से कतराती हैं।
और सबसे दुखद बात ये है कि इन कम्पनियों पर  शासन प्रशासन का कोई अंकुश  भी नहीं  है या तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बीमा कम्पनियों से मोटी रकम लेकर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि पीड़ित किसान जाएँ तो जाये कहाँ?
 असमय बारिश ने किसानों की चिंता इस कदर बढ़ा दी कि आने वाले समय में भूखमरी के शिकार होने की संभावना है।ग्राम बकसपुरा कुण्डेसर  में बाजरा की बालियां अंकुरित हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। बाजरे की बालियां पक चुकी थी, तो किसी की काट कर खेत में छोड़ी गई थी, तभी लगातार बारिश से अनाज के दाने अंकुरित हो गए जिससे भारी नुकसान होने का अनुमान हैयुवा किसान सुनील सिंह यादव ने बताया कि असमय बारिश ने उनकी फसल को बर्बाद कर दिया है। बाजरा की बालियां अंकुरित हो गई हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब हो गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा । किसान नवनीत राय, योगेश राय, उपेंद्र नाथ राय,चन्दन राय, बृजेश राय, राजीव राय, पंकज राय इत्यादि ने चक्रवाती  तूफान द्वारा हुए नुकसान पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अभी हाल ही में पिछली बाढ़ में  हम प्रभावित किसानों को ठीक से मुआवाजा नहीं मिला तो किसान चुप हो गये, किन्तु इस बार यदि सरकार और बीमा कंपनियों द्वारा नुकसान की भरपाई में कोई हीला हवाली हुई तो किसान एकजुट होकर भयंकर आंदोलन को बाध्य होंगे। किसानों की मांग है कि प्रशासन द्वारा सही वास्तविक सर्वेक्षण कराया जाए, नुकसान का वास्तविक आंकलन लेखपालों द्वारा और अन्य सक्षम अधिकारियों द्वारा ग्राउंड लेबल पर किया जाए, और उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसा न हो कि घर बैठे कागजी घोड़ा दौड़ा दिया जाए और अपात्र को पात्र बनाकर कोरम पूरा किया जाए। किसानों ने प्रशासन को पूर्व में ही आगाह किया कि ताकि क्षतिपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो , और किसानों द्वारा शासन प्रशासन पर उंगली न उठे। अब देखना ये है कि  सरकार किसानो की इस मुश्किल समय में सहायता प्रदान करती है या पीड़ित किसानों को फिर से शासन प्रशासन की अनदेखी का दंश झेलना पड़ सकता है।

- Advertisement -
रूपेश यादव का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चयन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सपा के पास राजनीतिक मुद्दों का अकाल, एसआईआर विरोध बेमानी
मानवता की मिसाल बने समाजसेवी इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ शिबू, लगातार दो गांवों में गरीब बच्चों को बांटे मुफ्त कॉपी-कलम
गाजीपुर के सभी विकास खंडों में सचिवों का हल्ला बोल, शासन के आदेश पर कड़ा विरोध
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती का किये पूजन अर्चन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 23 at 6.14.36 PM
गाजीपुर

बसंत पंचमी पर विचार-गोष्ठी सह कवि-गोष्ठी, नेताजी को किया गया भावपूर्ण स्मरण

Avinash
Avinash
January 23, 2026
प्रेम प्रकाश राय की गोली मारकर हत्या से गांव में सनसनी
हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी (रह.) की स्मृति में उनके पुत्र अब्दुल वाजिद अंसारी ने जरूरतमंदों को बांटा कम्बल
गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी
बंदियों को स्वावलंबी बनाना भी उनको अपराध से विमुक्त करने जैसा कदम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?