By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी
InShot 20260520 145137449 1
गाजीपुरउत्तर प्रदेश

गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी

Sonu sharma
Last updated: May 20, 2026 2:56 pm
Sonu sharma
Published: May 20, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज अवैध ई-फार्मेसी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी एकजुटता दिखाई। इस आंदोलन को यूपीएमएसआरए (UPMSRA – उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन) और व्यापार मंडल गाजीपुर का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इन दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल इस बंद का समर्थन किया, बल्कि रैली मार्च में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और केमिस्टों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आवाज बुलंद की। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आज गाजीपुर शहर सहित नंदगंज,सैदपुर,कासिमाबाद , मोहम्मदाबाद, दुल्लहपुर, जखनिया हँसराजपुर बाराचवर जमानिया शादियाबाद कठवामोड जंगीपुर भदौरा दिलदारनगर मरदह और जिले के तमाम ग्रामीण व इंटीरियर क्षेत्रों की भी सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें पूर्णतः बंद रहीं, जिससे पूरे जिले में दवा व्यवसाय पूरी तरह ठप रहा। अपनी दुकानें बंद रखकर आक्रोश जताने के साथ ही, जिले के कोने-कोने से आए दवा व्यापारियों ने एक विशाल रैली मार्च निकाला। यह रैली महिला अस्पताल, लालदरवाजा से प्रारंभ होकर कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। रैली का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नागमणि मिश्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “आज जिले की सभी दवा दुकानों का बंद रहना इस बात का प्रमाण है कि केमिस्टों में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कितना आक्रोश है। अवैध ई-फार्मेसी न केवल हमारे पारंपरिक दवा व्यवसायियों के रोजगार को खत्म कर रही है, बल्कि बिना उचित पर्चे के दवाएं बेचकर जनता के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। सरकार द्वारा लाए गए नियम GSR 817E और GSR 220E दवा व्यापार को बर्बाद करने वाले हैं, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।” रैली के समापन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल और यूपीएमएसआरए के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी गाजीपुर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की गईं।अवैध रूप से संचालित हो रही ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। दवा व्यवसाय को संकट में डालने वाले नियमों GSR 817E और GSR 220E को तुरंत वापस लिया जाए या केमिस्टों के हित में संशोधन किया जाए। ऑनलाइन माध्यमों से बिना कड़े मानकों के होने वाली दवाओं की होम डिलीवरी पर रोक लगाई जाए।इस ऐतिहासिक बंद और विशाल रैली मार्च में गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, व्यापार मंडल व यूपीएमएसआरए के नेता और काफी अधीक संख्या में क्षेत्रीय केमिस्ट शामिल हुए। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन आगे चलकर और बड़ा रूप धारण करेगा।

advertisement

advertisement
धूमधाम मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती
गाजीपुर में जखनिया CO से जुड़ा वीडियो वायरल, महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप
कड़ाके की ठंड में राहत: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बांटे 100 कंबल
मजुई गांव में देशी शराब की दुकान का विरोध, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर में जाम की समस्या पर डीआईजी वाराणसी का संज्ञान, व्यापार मंडल के साथ होगी संयुक्त बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003188528
गाजीपुर

विकसित भारत 2047′ थीम पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बनाई भारत के नक्शे की भव्य मानव श्रृंखला

Sonu sharma
Sonu sharma
October 6, 2026
गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
कासिमाबाद में शिक्षा के नाम पर शर्मनाक कांड, कोचिंग शिक्षकों पर छात्रा से शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप
मानदेय, मोबाइल और पेंशन को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं
गाजीपुर में रोजगार का बड़ा मौका, देश-विदेश में युवाओं को मिलेंगे हजारों रोजगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?