By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मानदेय, मोबाइल और पेंशन को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मानदेय, मोबाइल और पेंशन को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं
WhatsApp Image 2026 01 29 at 7.32.54 PM
गाजीपुर

मानदेय, मोबाइल और पेंशन को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं

Avinash
Last updated: January 29, 2026 7:38 pm
Avinash
Published: January 29, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। अपनी लंबित मांगों और बढ़ते उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं खुलकर सड़क पर उतर आईं। जिला मुख्यालय से विकास भवन स्थित डीपीओ कार्यालय तक जुलूस निकालकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

advertisement

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने कहा कि संगठन की ओर से कई बार पत्र लिखकर मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन विभाग ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न बढ़ रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।

advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में न्यूनतम मानदेय 22 हजार रुपये और सहायिकाओं का 11 हजार रुपये निर्धारित करने का आदेश तत्काल जारी करना शामिल है। उनका कहना है कि मौजूदा मानदेय महंगाई के दौर में बेहद अपर्याप्त है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, जबकि कई अन्य राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जा रहा है।

advertisement

कार्यकर्ताओं ने खराब हो चुके मोबाइल फोन बदलने और मोबाइल रिचार्ज का पैसा दिए जाने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि वर्ष 2019 के बाद से मोबाइल रिचार्ज के लिए कोई भुगतान नहीं हुआ है, मजबूरी में उन्हें अपने कम मानदेय से रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संबद्धता समाप्त करने, वर्षों से लंबित केंद्रों के किराये का भुगतान करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रही।

संगठन ने 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर बिना ग्रेच्युटी और पेंशन के सेवा समाप्त किए जाने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ दिया जाए, ताकि वृद्धावस्था में उन्हें भुखमरी जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

प्रदर्शन के अंत में संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 01 29 at 7.32.54 PM
मानदेय, मोबाइल और पेंशन को लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाएं 13
विनीत राय हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, गाजीपुर पहुंचे अजय राय
गाजीपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई, 11 मामलों में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
गाजीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, सीडीओ बोले—पात्र परिवारों को समय पर मिले पक्का घर
गंगा किन्नर हत्या कांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक किन्नर व मुख्य शूटर समेत पांच गिरफ्तार
गाजीपुर विनियमित क्षेत्र में भवन निर्माण हुआ आसान, नई भवन उपविधि व आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250610 WA0174
गाजीपुर

सैय्यद बाबा का सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया

Sonu sharma
Sonu sharma
June 10, 2025
गाजीपुर में फर्जी स्टाम्प पेपर रैकेट का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
करंडा थाना दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
स्कूल वैन और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बापू महाविद्यालय सादात के विद्यार्थियों को भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना ने बांटा स्मार्टफोन, चहके छात्र छात्रा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?