By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
    मृतक सुरेंद्र कश्यप की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
    “मैं मर जाऊंगा तो बिल माफ हो जाएगा…” बिजली विभाग के दबाव से टूटा पान विक्रेता, सुसाइड नोट छोड़ दी जान
    June 16, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, सीडीओ बोले—पात्र परिवारों को समय पर मिले पक्का घर
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, सीडीओ बोले—पात्र परिवारों को समय पर मिले पक्का घर
IMG 20260704 WA0007
गाजीपुर

गाजीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, सीडीओ बोले—पात्र परिवारों को समय पर मिले पक्का घर

Sonu sharma
Last updated: July 4, 2026 8:16 pm
Sonu sharma
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे-2024 /प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-2024 हेतु ग्राम पंचायतो मे खुली बैठक के दौरान पात्रता की सूची पोर्टल पर ससयम अपलोड करने का समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में योजना की प्रगति, स्वीकृत आवासों के निर्माण, भुगतान की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एवं आवासहीन परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में विकास खंडवार आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, लाभार्थियों को समय से किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित भौतिक जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है अथवा कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनसे व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा उन्हें निर्धारित समय में निर्माण पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए तथा केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले। यदि किसी स्तर पर अपात्र व्यक्ति के चयन अथवा अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बैठक में लाभार्थियों के सत्यापन, जियो टैगिंग, भुगतान की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंडों की प्रगति से समिति को अवगत कराया तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक मे जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक  महेन्द्र प्रताप यादव, डीसी मनरेगा विजय यादव,  समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत
बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या के विरोध में गाजीपुर में प्रदर्शन
महामृत्युंजय यज्ञ के सातवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाज़ीपुर में पत्रकार हिरासत में, बदसलूकी का आरोप, उठे सवाल
गाजीपुर: मूर्ति विसर्जन के बाद तालाब में उतरे युवक की डूबकर मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251212 WA0315
गाजीपुर

गंभीर रूप से घायल युवक,इलाज के दौरान मौत

Sonu sharma
Sonu sharma
December 12, 2025
गाजीपुर: जीवन रक्षक सम्मान समारोह में 300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
गाजीपुर में बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 8 माह के मासूम की मौत
योगी के भेष भिक्षाटन मांगने वाला मुस्लिम युवक को ग्रामीणो ने पकड़ा
सनराइज पब्लिक स्कूल धरम्मरपुर मे मनाया गया भव्य वार्षिक उत्सव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?