By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मनिहारी में मनरेगा मजदूर संघ का “काम मांगो अभियान”
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मनिहारी में मनरेगा मजदूर संघ का “काम मांगो अभियान”
WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.05.19 PM
गाजीपुर

मनिहारी में मनरेगा मजदूर संघ का “काम मांगो अभियान”

Avinash
Last updated: January 9, 2026 8:18 pm
Avinash
Published: January 9, 2026
Share
SHARE

नए कानून ‘जी राम जी’ के विरोध में श्रमिकों की पदयात्रा

कृपाशंकर यादव

advertisement

गाजीपुर। मनरेगा मजदूर संघ के तत्वावधान में विकासखंड मनिहारी की ग्राम पंचायत पहेतिया उर्फ सरौली में ब्लॉक स्तरीय “काम मांगो अभियान” के तहत मनरेगा श्रमिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा से जुड़े अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ सरकार के नए कानून ‘जी राम जी’ के विरोध में पदयात्रा एवं प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने सहभागिता की।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.05.19 PM
मनिहारी में मनरेगा मजदूर संघ का “काम मांगो अभियान” 14

कार्यक्रम के अंतर्गत मनरेगा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भवन से लगभग दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान गांव में भ्रमण कर श्रमिकों को मनरेगा के प्रावधानों, लेबर डिमांड, जॉब कार्ड आवेदन, जॉब कार्ड नवीनीकरण तथा संगठन की सदस्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

advertisement

जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 से जनपद गाजीपुर की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ब्लॉक स्तरीय “काम मांगो अभियान” चलाया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना 17 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से मनरेगा श्रमिकों में नई उम्मीद जगी है और रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

WhatsApp Image 2026 01 09 at 8.05.17 PM
मनिहारी में मनरेगा मजदूर संघ का “काम मांगो अभियान” 15

उन्होंने सरकार द्वारा लाए गए नए कानून ‘जी राम जी’ को श्रमिक विरोधी बताते हुए कहा कि यह कानून मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है, जिसका संगठन पुरजोर विरोध कर रहा है। पदयात्रा का उद्देश्य श्रमिकों में मनरेगा के प्रति विश्वास को मजबूत करना और ग्रामीण समाज में पुनः जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने रोजगार सेवकों और ग्राम प्रधानों से संगठन को सहयोग देने की अपील भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महासचिव मनभाऊ राजभर ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के चलते नए कानूनों के माध्यम से ग्रामीण मनरेगा श्रमिकों के साथ धोखा किया जा रहा है, जिसे संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस साजिश की जानकारी हर मजदूर तक पहुंचाना संगठन का संकल्प है।

जिला कोषाध्यक्ष मोहन श्रमिक ने कहा कि मनरेगा मजदूर संघ गांव के मजदूरों की सशक्त आवाज है। यदि संगठन को दबाने का प्रयास किया गया, तो वह सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने को तैयार है।

वहीं ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने मनरेगा में काम कम मिलने के पीछे ब्लॉक स्तर की लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि फाइलें तभी आगे बढ़ती हैं जब प्रतिशत दिया जाता है, जो गंभीर विषय है और इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है।

ब्लॉक अध्यक्ष विनय नगर ने कहा कि अब किसी भी ग्राम पंचायत के मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं को दबाया नहीं जा सकेगा। संगठन हर पीड़ित श्रमिक के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

- Advertisement -

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बिरनो महेंद्र लाल, मरदह से राजेश बौद्ध, सदर से राजेश चौहान, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मदाबाद अजीत सिंह यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पूनम देवी, सुनील राजभर सहित ग्राम सभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।

जनपद का हर एक कर्मी भ्रष्टाचार से रहे दूर : दुर्गेश श्रीवास्तव
दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग
गाजीपुर के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका
जमानियां में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 162 लीटर अवैध शराब बरामद
राधाष्टमी पर 31 अगस्त को मनेगा सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति महाराज का आविर्भाव दिवस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
67
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

भाजपा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का कांग्रेस पर हमला, पीएम पद का सपना बताया ‘मुंगेरीलाल का हसीन सपना’

Avinash
Avinash
December 23, 2025
जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फाल्गुन पूर्णिमा पर 2 मार्च की रात 12.50 से दो बजे तक है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के जीर्णोद्धार, 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
शिकायतों के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव पर कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?