
गाज़ीपुर। ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में पेश करने के लिए ग़ाज़ीपुर शहर से चादर रवाना की गई है। हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सभी धर्मों के लोग आते है और मन्नत मांगते है। कहा जाता है कि ख्वाजा गरीब नवाज सभी की मन्नतों को पूरा करते है इसलिए लाखों जायरीन आते है। उनकी दरगाह में हजारों अकीदतमंद अपनी अकीदत का नजराना लेकर इस बारगाह में आते है। वहीं रविवार को गाज़ीपुर शहर टाउनहॉल के मैदान से ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पाक मे भेट की जाने वाली चादर का गाज़ीपुर के लोगो ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस मे विषेश रुप से दूर दराज से मंगाएं गये डीजे ने ख्वाजा की मधुर धुन से गाज़ीपुर शहर को गुंजमान किया। ख्वाजा की शान मे निकले चादर जुलूस मे हिन्दू मुस्लिम लोग सामिल हुए। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए वाहनो को रोक कर जुलूस को रास्ता प्रदान कराया गया । ख्वाजा साहब के शान मे सभी लोग ख्वाजा गरीब कि गुंजमान कर रहे थे। कौमी एकता का संदेश दे रहा जुलूस समाज को भाईचारे के साथ अमन चैन का संदेश दे रहा था। हजारो की संख्या मे हिन्दू मुस्लिम भाई एक जुट रहे।



