By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम
IMG 20250518 WA0112
गाजीपुर

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम

Sonu sharma
Last updated: May 18, 2025 9:52 am
Sonu sharma
Published: May 18, 2025
Share
SHARE
img 20250518 wa01133805923699753997334
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम 13

गाजीपुर । ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र को बचाने के चक्कर में सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के पास बिल्डिंग मैटेरियल लदा एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर चकफरीद निवासी 55 वर्षीय मजदूर गरीब राम की मौके पर ही मौत हो गई। उधर ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल टांड़ा बैरख निवासी आकाश यादव के 08 वर्षीय पुत्र डेनीयल यादव की भी मौत हो गई। इससे आक्रोशित बालक के परिजनों ने ग्रामीणों संग बहरियाबाद से शादियाबाद जाने वाले मार्ग पर छात्र के शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सादात के साथ ही बहरियाबाद और शादियाबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद थाने पहुंचे मृतक बालक के पिता आकाश यादव और मजदूर के पुत्र नगदू राम ने तहरीर दी।जानकारी के अनुसार बहरियाबाद के चकफरीद स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर पर बालू, सीमेंट और अन्य सामान लादकर एक ट्रैक्टर बख्शुपुर जा रहा था। इसी दरम्यान टांड़ा बैरख के पास ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक तो बाल बाल बच गया, लेकिन इंजन के पास बैठा चकफरीद गांव निवासी 55 वर्षीय मजदूर गरीब राम छिटककर नीचे गिर गया और बालू लदे ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप घायल हो गया। उसे मरणासन्न स्थिति में बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के शव को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे, जहां सादात पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ हादसे में घायल होने के बाद जान गंवाने वाले टांड़ा बैरख निवासी छात्र डेनियल यादव की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने उसका शव रखकर टांड़ा गांव के पास चक्काजाम कर दिया। सूचना के काफी देर बाद सादात एसओ बागीश विक्रम सिंह और शादियाबाद तथा बहरियाबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे तक चला जाम समाप्त कराया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मरने वाले चकफरीद निवासी गरीब राम के तीन बेटे नगदू, नागेंद्र और सत्येन्द्र तथा तीन पुत्रियां सोनम सोनी, बाला हैं। वहीं ट्यूशन पढ़कर लौटते समय हादसे में जान गंवाने वाले टांड़ा बैरख निवासी कक्षा दो के छात्र डेनियल यादव के साथ उसका बड़ा भाई अनुग्रह भी जा रहा था। बड़ा भाई अनुग्रह आगे चल रहा जिस कारण वह बाल बाल बच गया। मृतक दो भाई एक बहन हैं। घटना के बाद बच्चे की माता रूबी की चित्कार से वहां मौजूद लोगों की आंख नम हो जा रही थी। सादात थानाध्यक्ष बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

advertisement
समता पीजी कॉलेज सादात में रासेयो शिविर सम्पन्न, शिविरार्थियों ने किया सेवा और श्रमदान
माध्यमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन परीक्षार्थी समेत चार घायल
शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा कोशिक्षक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 28 किसानों को किया गया सम्मानित 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ext Image 2026 05 25
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: अनियंत्रित पिकअप हादसे में कई घायल, दो रेफर

Avinash
Avinash
May 25, 2026
अघोर परिषद ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को  बांटा कम्बल
अब राशन कार्ड और वोटर आईडी से भी होगी वृद्धावस्था पेंशन में आयु सत्यापन
एक हफ्ते में हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो CM आवास पर आत्मदाह करेंगे: आलोक राय
माध्यमिक विद्यालय के 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?