गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालकों की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 01-12-2026 से 08-12-2026 तक जनपद झाँसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 28-11-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 29-11-2026 को प्रातः 09.30 बजे डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, में प्रतिभाग करेंगे । उक्त चयन/ट्रायल्स में 30 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, बेस्ट खिलाडियों में से 10 खिलाडियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर हॉकी कोच बृजेश कुमार, रुद्रांश मौर्या राष्ट्रीय खिलाडी, सूरज चौधरी राष्ट्रीय खिलाडी एवं क्रीड़ा अधिकारी, देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला हॉकी चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिकाओ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 03-12-2026 से 04-12-2026 तक जनपद अयोध्या में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 28-11-2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया। चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 30-11-2026 को प्रातः 09.30 बजे डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, में प्रतिभाग करेंगे । उक्त चयन/ट्रायल्स में 24 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, बेस्ट खिलाडियों में से 10 खिलाडियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर खेलो इण्डिया एथलेटिक्स कोच विजय, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, बृजेश कुमार एवं क्रीड़ा अधिकारी, देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला एथलेटिक्स चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



