
गाजीपुर । शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत अधिकांश परिषदीय विद्यालयों को ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर पहले दिन रंगोली, फूल पत्तियों, गुब्बारा आदि से सजाया गया। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का विभिन्न विधाओं से स्वागत भी किया गया। कहीं रोली का टीका लगाया गया तो कहीं पुष्प वर्षा और टॉफी, बिस्कुट देकर बच्चों का स्वागत किया गया। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में पूजा मिश्रा और जैनब रहमान, कंपोजिट विद्यालय बरहपार नज़रतपुर में पंकज यादव, प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में हेडमास्टर राम उग्रह यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कुद्दुष, राजेश, शैलजा, अफ़साना, प्रीति, प्रतिभा और ग्राम प्रधान ने बच्चों का ज़ोरदार स्वागत किया।पहले ही दिन बच्चों के खिलखिलाहट से स्कूल गुलजार हो गए। अपने स्वागत से छात्र एवं छात्राएं काफ़ी ख़ुश दिखे। पहले दिन स्कूल जाने को लेकर अभिभावकों के साथ बच्चे भी काफ़ी उत्साहित रहे। बच्चों को मिठाई एवं चाकलेट देकर उनका मुँह मीठा कराया गया। प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर पर गृहकार्य को पूरा करने वाले बच्चों को पेन एवं कापी देकर इनका उत्साहवर्धन भी किया गया। अध्यापक सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। सूर्य प्रताप सिंह ने अभिभावकों से शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अपील किया। विद्यालय द्वारा 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी, जिससे नामांकन में वृद्धि हो।



