गाजीपुर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 10:30 बजे रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ के जवानों ने मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में महिला कोच और पावदान पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने और धूम्रपान करते हुए कुल 107 यात्रियों को पकड़ लिया।
सभी यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ उनसे कुल 49 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें रिहा किया गया।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने यात्रियों से अपील की कि बिना टिकट यात्रा न करें और रेलवे द्वारा जारी नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी प्रभारी जैदान सिंह, उप निरीक्षक नवीन कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



