By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: चट्टान की तरह दृढ़ थे शास्त्री जी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > चट्टान की तरह दृढ़ थे शास्त्री जी – अरूण कुमार श्रीवास्तव
IMG 20250111 WA0144
गाजीपुर

चट्टान की तरह दृढ़ थे शास्त्री जी – अरूण कुमार श्रीवास्तव

Sonu sharma
Last updated: January 11, 2025 12:14 pm
Sonu sharma
Published: January 11, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीपदान कार्यक्रम के साथ साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप जलाया और फिर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सार्वजनिक जीवन मे नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया।माल्यार्पण एवं दीपदान करने के पश्चात पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर एस लाल के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी मे महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शास्त्री जी को देश का महान नेता बताया । उन्होंने कहा कि आज देश को शास्त्री जी जैसे शासक की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी । उन्होंने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया । उनका 18महीने का प्रधानमंत्रित्व काल गीता के 18अध्यायों की तरह पूरी तरह से पाक साफ था । सरकार के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं था । वह अत्यन्त साहसी और बहादुर नेता थे । उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था । उन्होंने गांधी जी के आह्वान पर बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शास्त्री जी बाहर से तो काफी उदार और विनम्र थे लेकिन अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे । रेल मंत्री होने के दौरान एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था । उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए नेहरू जी ने कहा था कि उनका इस्तीफा मैं इसलिए नहीं स्वीकार कर रहा हूं कि वह इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है बल्कि मैंने इनका इस्तीफा इसलिए मंजूर किया कि इनका यह कदम देश की सियासत में काम करने वालों के लिए एक नजीर होगा और हम सबको संवैधानिक मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देगा । लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । हम सबको उनके जीवन से सबक लेकर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम कुमार श्रीवास्तव ,पियूष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे । इस गोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।

advertisement
किसान सम्मान निधि योजना दिलाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला के जमीन का फर्जी तरीके से कराया एकरारनामा
माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई
पुरानी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 21 अक्टूबर को निकलेगा बाइक जुलूस
गाजीपुर: नहर पुलिया पर युवक की ईंट से कूंचकर हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज
108 दीपों एवं वेद मंत्रोच्चारों और महाआरती के साथ संपन्न हुई प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट,परिसर में सार्वजनिक पूजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

मुकेश चन्द्रकार की हत्या पर गाजीपुर में आक्रोश, पत्रकारों ने की कड़े कानून की मांग

avinash yadav
avinash yadav
January 8, 2025
भांवरकोल क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के डीघा में अगलगी की घटना में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक
गरीबों और जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण, मानवता की मिसाल
वरिष्ठ पत्रकार व आज अखबार के  ब्‍यूरो चीफ सत्येंद्र नाथ शुक्ला का निधन,मीडिया जगत में शोक की लहर
कार्तिक पुर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?