गाजीपुर । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद पत्र भेजा है। गाजीपुर की सभी तहसीलों पर सुभासपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर धन्यवाद दिया।सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने सभी तहसीलों में इकट्ठा होकर एसडीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जातीय जनगणना के फैसले का स्वागत किया था। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर ने बताया कि जातीय जनगणना से देश के वंचितों को लाभ मिलेगा। सुभासपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी तहसीलों में एसडीएम को धन्यवाद प्रस्ताव देकर इस फैसले का स्वागत किया। इस धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से सुभासपा ने जातीय जनगणना के फैसले पर मोदी सरकार को अपना समर्थन व्यक्त किया है और भविष्य में होने वाले इसके लाभों को उजागर करते हुए बताया है कि इससे शोषितों और उन वंचितों को लाभ मिलेगा जो आरक्षण में छूट जा रहे थे।



