By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल, दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल, दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..
IMG 20250813 WA0197 1
गाजीपुर

जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल, दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..

Sonu sharma
Last updated: August 13, 2025 6:23 pm
Sonu sharma
Published: August 13, 2025
Share
SHARE
img 20250813 wa01963674655118418831356
जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल, दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन.. 14

गाजीपुर । शहर की सड़कें अब मौत का जाल बनती जा रही हैं। “गड्ढा मुक्त अभियान” के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आज, लंका-कचहरी मार्ग पर जानलेवा गड्ढों के कारण एक के बाद एक पाँच टेम्पो पलट गए, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया और एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
घटना के तुरंत बाद, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने लंका-कचहरी मार्ग की बदहाल स्थिति पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “सदर विधायक मुर्दाबाद”, “नगरपालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद” और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा, जिसमें प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए गए और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा, “यह हादसा सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। ये गड्ढे अब नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गए हैं। आज एक महिला और बच्चा घायल हुए हैं, कल किसी की जान भी जा सकती है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” यदि शहर कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने भी इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गाजीपुर जैसे प्रमुख नगर की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है। प्रशासन को तत्काल नींद से जागना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा का सवाल है, कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं।”
सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में प्रशासन से तत्काल लंका-कचहरी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग करते हुए कहा, “यदि अगले 7 दिनों के भीतर इन गड्ढों को भरने और अन्य प्रमुख सड़कों जैसे पीजी कॉलेज से विकास भवन चौराहा, पुलिस लाइन से आरटीआई चौराहा, फुलनपुर क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक और फुल्लनपुर से चुंगी तक की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हम नगरवासियों के साथ मिलकर निर्णायक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। हम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गाजीपुर में सड़कों की मरम्मत का मुद्दा कितना गंभीर है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के साथ ही सभी नगर कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। प्रदर्शन व पत्रक सौंपने में मुख्य रूप से अमित राय “जस्सू राय”, रवि कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, आसिफ, मुकेश, मनोज, राजकुमार, कमलेश, शिवम राय, रमेश, राहुल, सलमान, तूफानी, सत्येंद्र, रोहित इत्यादि मौजूद थे।

advertisement
img 20250813 wa01972277219581481060023
जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल, दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन.. 15
गाजीपुर के लाल सतत्य आनंद को मिला ‘लिटिगेशन लॉयर ऑफ द ईयर’ सम्मान
शादी का झांसा, शारीरिक शोषण और फरारी की कोशिश—आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
24 चयनित अभ्यर्थियों को सादात थानाध्यक्ष बागीस विक्रम सिंह नें थाने बुलाकर आवश्यक दिए दिशा निर्देश
जिला आर्म रेसलिंग संगठन के तत्वाधान में स्टेट सिलेक्शन प्रतियोगिता संपन्न
गाजीपुर में नि:संतानता परामर्श शिविर, सैकड़ों महिलाओं ने उठाया लाभ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250917 WA0255
गाजीपुर

20 दिवसीय रामलीला शुरू, गाजीपुर सदर विधायक ने किया धनुष मुकुट पूजन

Sonu sharma
Sonu sharma
September 17, 2025
नशा मुक्ति एवं घरेलू हिंसा रोकने के लिए स्वयं संकल्पित हो गंभीर प्रयास की जरूरत – पूर्व आईएएस लालजी राय
“सम्पूर्ण समाधान दिवस: 404 शिकायतें आईं, 43 का मौके पर निस्तारण”
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, गांव में तनाव
बरनवाल समाज के अग्रदूत महाराजा अहिबरन का मनाई गई जयंती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?